नही लगेगा सोमवार को राजा मंडी बाज़ार आगरा में 2025 के लिए साप्ताहिक बंदी दिवस तय ! – tajupdate.in
14735" crossorigin="anonymous">

नही लगेगा सोमवार को राजा मंडी बाज़ार आगरा में 2025 के लिए साप्ताहिक बंदी दिवस तय !

आगरा, जिलाधिकारी  अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने वर्ष 2025 के लिए आगरा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में साप्ताहिक बंदी दिवस निर्धारित कर दिए हैं। सहायक श्रमायुक्त शगुन ओमर ने बताया कि यह निर्णय दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों की साप्ताहिक बंदी सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। तय किए गए क्षेत्रों में निर्धारित दिन पर दुकानें बंद रहेंगी। आदेश का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख क्षेत्रों में बंदी का विवरण:

1. रविवार: बेलनगंज, संजय प्लेस, ट्रांसपोर्ट नगर, हींग की मंडी सहित अन्य बाजार।

2. सोमवार: सुभाष बाजार, राजामंडी, शास्त्रीपुरम, शाहगंज और आसपास के क्षेत्र।

3. मंगलवार: कमला नगर, बल्केश्वर, दयालबाग, सिकंदरा और निकटवर्ती क्षेत्र।

4. गुरुवार: अछनेरा और पिनाहट क्षेत्र।

5. शुक्रवार: फतेहपुर सीकरी, शमशाबाद और फतेहाबाद क्षेत्र।

6. शनिवार: एत्मादपुर, बाह, बटेश्वर, और खेरागढ़ क्षेत्र।

यह आदेश सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों पर लागू होगा। निर्धारित दिनों पर सभी व्यापारी अपना सहयोग प्रदान करें।

Leave a Comment