यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IAS अफसरों के तबादले, आगरा के नए कमिश्नर होने शैलेन्द्र सिंह , रितु माहेश्वरी बनाई गई सचिव । – tajupdate.in
14735" crossorigin="anonymous">

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IAS अफसरों के तबादले, आगरा के नए कमिश्नर होने शैलेन्द्र सिंह , रितु माहेश्वरी बनाई गई सचिव ।

लखनऊ: योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 31 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव में 4 मंडलायुक्त और 13 जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

प्रमुख बदलाव:

सेल्वा कुमारी जे को सचिव नियोजन एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्या बनाया गया।

नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय को सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज नियुक्त किया गया।

सुहास एलवाई को महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के प्रभार से मुक्त किया गया।

ऋतु महेश्वरी को सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई।

ऋषिकेश भास्कर यशोध मेरठ के मंडलायुक्त बनाए गए।

शैलेंद्र कुमार सिंह आगरा के मंडलायुक्त नियुक्त हुए।

जिलाधिकारी स्तर पर प्रमुख बदलाव:

चंद्र प्रकाश सिंह मथुरा के जिलाधिकारी बनाए गए।

श्रुति को बुलंदशहर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया।

विशाख जी लखनऊ के नए जिलाधिकारी बने।

संजीव रंजन को अलीगढ़ का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया।

जसजीत कौर बिजनौर की जिलाधिकारी बनाई गईं।

दीपक मीणा गाजियाबाद के जिलाधिकारी नियुक्त किए गए।

विजय कुमार सिंह मेरठ के जिलाधिकारी बने।

शशांक त्रिपाठी बाराबंकी के डीएम बनाए गए।

कुमार हर्ष को सुल्तानपुर का डीएम नियुक्त किया गया।

महत्वपूर्ण सचिव स्तर के बदलाव:

अर्चना वर्मा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया।

सूर्य पाल गंगवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव नियुक्त किया गया।

इन्द्र विक्रम सिंह को कृषि विभाग का सचिव बनाया गया।

सत्येंद्र कुमार और कृतिका ज्योत्सना को मुख्यमंत्री कार्यालय और राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया।

Leave a Comment