आगरा आ रहे हैं छावा मूवी के स्टार विकी कौशल, आगरा किले में मनाई जाएगी शिवाजी महाराज की जयंती । – tajupdate.in
14735" crossorigin="anonymous">

आगरा आ रहे हैं छावा मूवी के स्टार विकी कौशल, आगरा किले में मनाई जाएगी शिवाजी महाराज की जयंती ।

आगरा किला में 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने इस कार्यक्रम के लिए जहांगीरी महल के सामने स्थान निर्धारित किया है। कार्यक्रम शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अभिनेता विक्की कौशल शामिल होंगे। विक्की कौशल हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म छावा में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा चुके हैं।

तीसरी बार आयोजित होगा यह कार्यक्रम

महाराष्ट्र का अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान वर्ष 2023 और 2024 में भी यह कार्यक्रम आयोजित कर चुका है। इस वर्ष भी संस्था के प्रयासों से इसे भव्य रूप दिया जा रहा है। एएसआई के दिल्ली मुख्यालय ने दीवान-ए-आम की बजाय वैकल्पिक स्थान पर कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी थी, जिसके तहत आगरा सर्किल के अधिकारियों ने जहांगीरी महल के सामने का स्थान तय किया।

800 लोगों के बैठने की अनुमति

आयोजक विनोद नारायण पाटली के अनुसार, कार्यक्रम के लिए 1000 लोगों की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन एएसआई ने 800 लोगों को स्वीकृति दी है। मंच की पृष्ठभूमि में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन और दर्शक दीर्घा में दो एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान ध्वनि सीमा 40 डेसीबल तक अनुमन्य होगी।

कार्यक्रम का समय और मुख्य आकर्षण

  • शाम 7 से 9 बजे तक – सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • रात 9 से 10 बजे तक – विशिष्ट अतिथियों के भाषण

अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. राजकुमार पटेल ने पुष्टि की कि यह कार्यक्रम दीवान-ए-आम परिसर में न होकर जहांगीरी महल के सामने आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, और आयोजन स्थल पर सोमवार से रेलिंग हटाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

Leave a Comment