आगरा। जिला अधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने साल 2025 के लिए बाजारों की साप्ताहिक बंदी के दिन तय किए थे। आदेश के अनुसार, हर बाजार को सप्ताह में एक दिन बंद रखा जाना अनिवार्य था। बावजूद इसके, सरकारी आदेशों का उल्लंघन हो रहा है।

सोमवार को राजा मंडी मार्केट बंद रखने का आदेश था, लेकिन यह बाजार खुला पाया गया। बाजार में भीड़ इतनी थी कि पैर रखने तक की जगह नहीं थी। सहायक श्रमायुक्त शगुन ओमर ने बताया कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद, बाजार बंदी के आदेश का कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है।
बाजारों की साप्ताहिक बंदी का शेड्यूल:
रविवार: बेलनगंज, गुदड़ी मंसूरखां, धूलियागंज, फ्रीगंज, छत्ता बाजार समेत अन्य बाजार।
सोमवार: सुभाष बाजार, तिकोनियां, शिवाजी मार्केट, एम.जी. रोड, राजा मंडी, जगदीशपुरा, शाहगंज, जौहरी बाजार समेत अन्य क्षेत्र।
मंगलवार: कालामहल, नामनेर, कमला नगर, सदर बाजार, गांधी नगर, रामबाग, सिकंदरा समेत अन्य बाजार।
गुरुवार: अछनेरा और पिनाहट नगर क्षेत्र।
शुक्रवार: फतेहपुर सीकरी, शमशाबाद और फतेहाबाद के बाजार।
शनिवार: एत्मादपुर, बरहन, बाह और बटेश्वर समेत अन्य क्षेत्र।
सरकारी आदेशों के बावजूद, व्यापारी वर्ग इनका पालन करने में विफल हो रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि अन्य दिवस पर भी
