शिखर धवन ने किया ताजमहल का दीदार, फैंस में दिखा जबरदस्त उत्साह – tajupdate.in
14735" crossorigin="anonymous">

शिखर धवन ने किया ताजमहल का दीदार, फैंस में दिखा जबरदस्त उत्साह

आगरा: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने रविवार को अपने परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया। उनके आगमन की खबर मिलते ही ताजमहल परिसर में मौजूद पर्यटकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। लोग धवन के साथ फोटो खिंचवाने के लिए बेकरार नजर आए।

शिखर धवन ने करीब एक घंटा ताजमहल में बिताया और इसकी खूबसूरती को निहारा। उन्होंने गाइड की मदद से ताजमहल के इतिहास, इसकी अनूठी पच्चीकारी और निर्माण से जुड़ी रोचक जानकारियां भी लीं।

इस दौरान धवन ने ताज के साए में कई यादगार तस्वीरें खिंचवाईं, जिन्हें उनके फैंस खासा पसंद कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेटर के आगमन से ताजमहल परिसर में माहौल बेहद रोमांचक हो गया।

Leave a Comment